Kasturi Metal Composite IPO: ₹64 Price Band, Dates, GMP & Apply Details

Kasturi Metal Composite IPO: ₹64 Price Band, Dates, GMP & Apply Details

Kasturi Metal Composite IPO: कस्तूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ बुक बिल्डिंग इश्यू के रूप में मार्केट में आ रही है। जिसका कुल आकर 17.61 करोड़ रुपए का है। ये इश्यू एकदम फ्रेश है जिसके तहत कंपनी कुल 28 लाख नए शेयरों जारी करेंगे।इस IPO के द्वारा जुटाई गई पूरी राशि डायरेक्ट कंपनी को मिलेगी।

इस इश्यू को हेम सिक्योरिटी लिमिटेड के द्वारा मैनेज किया जा रहा है कंपनी का मार्केट मेकर हेम फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड है। यह कंपनी औद्योगिक उपयोग के लिए लिए स्टील फाइबर उत्पाद के निर्माण, आपूर्ति और निर्यात के कारोबार से जुड़ी हुई है।

Kasturi Metal Composite IPO: कब खुलेगी सब्सक्रिप्शन विंडो

Kasturi Metal Composite IPO का सब्सक्रिप्शन 27 जनवरी 2026 को खुलेगी और सब्सक्रिप्शन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 को क्लोज होगी। IPO के लिए निवेश करने वाले निवेशकों की अलॉटमेंट की तिथि 30 जनवरी 2026 को होने की संभावना जताई गई है।

तथा शेयर की लिस्टिंग होने की संभावित तिथि 3 फ़रवरी 2026 को BSE/SME के प्लेटफार्म पर जारी होने की संभावना है।

Kasturi Metal Composite IPO: प्राइस बैंड

कस्तूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ की प्राइस बैंड की बात की जाए तो 61 रुपए से 64 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसमें एक लॉट में 2000 शेयर शामिल रहेंगे, रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश दो लोट यानी की ₹4000 का शेयर रहेगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹256000 का निवेश करना होगा।

वही NHI निवेशकों के लिए न्यूनतम 3 निवेश लॉट यानी की ₹6000 का शेयर निर्धारित किया गया है।जिसके लिए NHI निवेशकों को ₹384000 कि शुरुआती इन्वेस्टमेंट करने होंगे।

Kasturi Metal Composite IPO: क्या करती है कंपनी

कस्तूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ कंपनी की स्थापना 2005 में की गई है यह कंपनी औद्योगिक उपयोग के लिए स्टील फाइबर उत्पादों के निर्माण आपूर्ति और निर्यात के कारोबार से संबंधित है।कंपनी खासकर के स्टील फाइबर बनती है जिसका उपयोग विभिन्न उद्योग में मजबूती और टिकाऊपन बढ़ाने के लिए किया जाता है। कंपनी ब्रेक पैड और क्लच के लिए स्टील फाइबर का भी निर्माण करती है इसके साथ-साथ डेकोरेटिव पीपी फाइबर का भी व्यापार करती है।

कस्तूरी मेटल कंपोजिट ड्यू टू फ्लेक्स और  ब्रांड के तहत कंपनी अपने उत्पादों की मार्केटिंग भी करती है तथा उत्पादन निर्माण खनन और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्र में इसका उपयोग किया जाता है। कंपनी की उत्पादन इकाइयां महाराष्ट्र के अमरावती क्षेत्र में स्थित है जहां पर एक यूनिट में फाइन वायर ड्राइंग का काम किया जाता है जबकि दो यूनिट और तीन यूनिट में स्टील फाइबर और माइल्ड स्टील वायर का उत्पादन होता है।

Kasturi Metal Composite IPO: आईपीओ का उद्देश्य

कस्तूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ की उद्देश्य की बात की जाए तो कंपनी का टारगेट है कि इस इश्यू से प्राप्त सुदई में से 13.39 करोड रुपए का उपयोग अमरावती स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल वर्क, इंटीरियर वर्क इत्यादि के लिए किया जाएगा।

इसके साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य का भी उपयोग किया जाएगा।

Read This Also: Digilogic System IPO: ₹104 Price, 22 Jan Last Date, GMP & Allotment Date

Read This Also: BTSC Junior Engineer Online Form 2026 Re-Open: 2809 Posts, Apply Again Till 30 Jan

FAQS

1. Kasturi Metal Composite IPO कब खुलेगा?

Kasturi Metal Composite IPO का सब्सक्रिप्शन 27 जनवरी 2026 से खुलेगा और 29 जनवरी 2026 को बंद होगा। निवेशक इस अवधि के दौरान IPO के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. Kasturi Metal Composite IPO का प्राइस बैंड क्या है?

इस का प्राइस बैंड ₹61 से ₹64 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक इस रेंज में बोली लगाकर IPO में आवेदन कर सकते हैं।

3. Kasturi Metal Composite IPO का लॉट साइज कितना है?

इस IPO में एक लॉट में 2000 शेयर शामिल हैं। रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा।

4. Kasturi Metal Composite IPO की लिस्टिंग कब होगी?

IPO की संभावित लिस्टिंग 3 फरवरी 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।

5. Kasturi Metal Composite IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग कहां होगा?

इस IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग अमरावती स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी, सुझाव विचार और राय उनके अपने हैं। किसी भी तरह की इन्वेस्टमेंट करने से पहले इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें और इसके लिए जिम्मेवारी अपनी खुद के ऊपर रखें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these