शेयर मार्केट में लॉस होने के क्या-क्या कारण हैं?

How can 90% people lose their money in the stock market?

मित्र,

ऐसे तो बाजार में नुकसान के कई कारण हैं लेकिन चलिये प्रमुख एक कारण पर डिसकस करते हैं। जो बाकी के सभी कारणों को जन्म देता है।

ट्रेड लेने से पहले और ट्रेड खत्म होने तक मन में आनेवाले उतार चढ़ाव नुकसान का सबसे बड़ा कारण है। या फिर बहुत ही सरल भाषा मे कहें तो ट्रेडर का एक्स्ट्रा कैलकुलेशन उन्हें नुकसान में धकेल देता है।

मुझे पता है कि आप इस एक्स्ट्रा कैलकुलेशन या फिर मन मे चल रहे उतार चढ़ाव को नहीं समझ पाए हैं।

नीचे दिए उदाहरण पर गौर करें।

जैसे उदाहरण के लिए:

मान लीजिए एक ट्रेडर किसी स्टॉक को 700 के मूल्य पर खरीदता है। और टेक्निकल के अनुसार वह लक्ष्य 707 और स्टॉप लॉस 696 का तय करता है।

ट्रेड लेने के बाद वही ट्रेडर जैसे ही मूल्य बढ़कर 703 जाए तो डर उसके अंदर आना शुरू हो जाता है कि शायद जो प्रॉफिट आ रहा है वो भी न मिले। और इस वजह से वह ट्रेड को 3-4 रुपये के प्रॉफिट में बेचकर बाहर हो जाता है।

लेकिन वहीं दूसरी ओर यदि स्टॉक का मूल्य घटकर 695 आ जाये तो भी उनके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहता है कि अब प्राइस यहां से बढ़कर 700 आ जायेगा और वह पोजीशन को एग्जिट नहीं करते हैं। फिर यदि प्राइस गिरकर यदि 690 भी आ जाये तो भी वह वही सोचकर एग्जिट नहीं करते कि प्राइस वापिस 700 तो आ ही जायेगा।

कुछ ट्रेडर तो प्राइस वापिस आ जायेगा सिर्फ यह सोचकर बेचने की जगह और क्वांटिटी खरीदते हैं।

गौर करने वाली बात है कि जब एकाउंट ग्रीन में है तो कॉन्फिडेंस जोन में रहने की बजाय डर का घर करना और नुकसान में बढ़े कॉन्फिडेंस प्रॉफिट में 3 रुपये और नुकसान में 10 रुपये या उससे भी अधिक दे देता है।

लेकिन आपने गौर किया कि ये हुआ क्यों?

अगर हम सिस्टम को फॉलो कर रहे होते तो सिस्टम के अनुसार हमारा लक्ष्य 707 का और स्टॉप लॉस 696 का था। लेकिन प्रॉफिट में जाने के बाद मन मे ये आवाज आना शुरू हो जाता है कि जो मिल रहा है शायद वो भी न मिले। दूसरी ओर नुकसान में जाते हुए मन आवाज देते रहता है कि प्राइस आ जायेगा।

बाजार में मन की आवाज को मानना ज्यादेतर नुकसान का कारण बनता है।

अब प्रश्न आता है कि ऐसे में क्या करें?

मित्र बाजार का सिस्टम हमसे कहता है कि ट्रेड लेने से लेकर ट्रेड खत्म होने तक चार्ट्स को फॉलो करें। दिल मे चल रहे एक्स्ट्रा उतार चढ़ाव को यदि ट्रेड में सम्मलित न करें तो बाकी चीजें अपने आप सही हो जाएगा।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा तो upvote अवश्य करें। बाजार से जुड़े जानकारी के लिए हमें फॉलो करें। टेक्निकल एनालिसिस सीखने के लिए whatsapp 7321947248 पर जुड़ें।

धन्यवाद

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these