शेयर बाजार में मूविंग एवरेज सिखाने के लिए लोग लाखों रुपये क्यों लेते हैं?

Why learning share market is costly?

मित्र,

ये ब्रांडिंग से भरा हुआ बाजार है।

चलिये इसे आसान शब्दो मे समझते हैं। थोड़ी देर के लिए बाजार को भूल जाइए और उदाहरण पर गौर करें।

ये नीचे दी गयी छवि हमारे आसपास के समौसे बेचने वाले भैया का है।

इनके यहां आपको गर्म और सामने हुए तले हुए समौसे वो भी सिर्फ 5-6 रुपये में मिल जाएंगे। वो भी चटनी या छोले के साथ।

हाँ यदि छोले आप दुबारा लेते हैं तो आपको 2 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने पर सकते हैं।

अर्थात यदि 2 समौसे भी दो बार छोले लेकर खाएं तो जेब से कुल (6*2)+2= 14 रुपये लगेंगे।

चिंता करने के बात नहीं है क्योंकि मैं जब से छोटा था तबसे यहीं पर समौसे खाते आया हूँ। हाइजीन की वजह से कभी बीमार न पड़ा।

अब आते हैं इसी समोसे का किसी रेस्टुरेंट में प्राइस:

आर्डर करने के लिए बिग बास्केट गया तो वहां देखा कि 8 पीस समौसे की कीमत 175 रुपये और वो 19 रुपये डिस्काउंट के साथ।

अर्थात 1 समौसे का प्राइस करीब 22 रुपये ।

इसमें कोई शक नहीं कि लोग आर्डर करते हैं। क्योंकि करते हैं तभी उसे ऑनलाइन इतना बेचा भी जा रहा है।

ज्यादेतर मूविंग एवरेज ट्रेनर बड़ी-बड़ी होटलों में रूम बुक करके और सीखने वालो का AC का आनंद दिलाते हुए सिखाते हैं। जिसकी वजह से मूविंग एवरेज सीखने का प्राइस समौसे की तरह 6 से बढ़कर 22 हो जाता है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

धन्यवाद

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these