क्या इंट्राडे ट्रेडिंग वास्तव में अच्छा और लाभदायक है?

Is intraday trading really profitable?

मित्र,

मेरा मानना है कि इसका उत्तर ट्रेड करने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। जैसे यदि आप मेरे से पूछे तो अवश्य यह अच्छा और लाभदायक है। क्योंकि मेरा व्यक्तित्व दिवसीय वोलैटिलिटी को अधिक पसंद करता है और मैं कैपिटल को ज्यादे समय के लिए एक एसेट में उलझा कर रखना पसंद नहीं करता हूँ।

लेकिन वहीं यह निम्नलिखित व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के लिए सही नहीं है।

जैसे:

1)ऐसे व्यक्ति जो जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले सकते हैं।

2)ऐसे व्यक्ति जो ट्रेड को हमेशा मॉनिटर नहीं कर सकते हैं।

3)ऐसे व्यक्ति जिनकी age 60 वर्ष से अधिक है। क्योंकि उनका रिस्क एपेटाइट कम होता है।

उपरोक्त कुछ व्यक्ति के लिए निश्चितरूपेन इंट्राडे ट्रेडिंग को अच्छा और लाभदायक नहीं कह सकते हैं।

अब ऐसे में प्रश्न आता है कि मैं खुद इंट्राडे क्यों करता हूँ।

1)यह मेरा फुल टाइम प्रोफेशन है। जिसकी वजह से मैं ट्रेड को पूरा समय दे सकता हूँ।

2)मेरा मानना है कि किसी शेयर के प्राइस को लंबी अवधि की तुलना में एक दिन के लिए विश्लेषित करना ज्यादे गुणवत्तापूर्ण होगा।

3)यह हमें bi-डायरेक्शनल ट्रेडिंग सुविधा उपलब्ध कराता है। अर्थात हम बाजार के दोनों डायरेक्शन में ट्रेड ले सकते हैं।

इसे ट्रेड करते हुए मेरा व्यक्तिगत विचार है कि इंट्राडे ट्रेडिंग वास्तव के अच्छा और लाभदायक है लेकिन सिर्फ यह हमसे समय, स्किल, अनुभव मांगता है। यदि हम इतना देने में सक्षम हैं तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं है।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

धन्यवाद

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these