ऑप्शन ट्रेडिंग में डेल्टा,गामा,वेगा और थीटा क्या है?

Option Greeks – Meaning, Objective, Types

मित्र,

चलिये आज प्रश्न के अनुसार डेल्टा,गामा,वेगा अजर थीटा पर चर्चा करते हैं। हालांकि यह सभज शब्द आसान है लेकिन इस ग्रीक को लोग समझने में बहुत ज्यादे मसक्कत करते हैं।

चलिये सीधे प्रश्न पर चलते हैं। ऑप्शन बाजार में कुल 5 ग्रीक हैं।

डेल्टा,गामा, थीटा, वेगा और RHO

जिसमें से भारतीय शेयर बाजार में RHO इतना ज्यादे कुछ काम नहीं करता है। इसलिए इसे लोग हटा कर चलते हैं। ये सभी ग्रीक्स ऑप्शन प्रीमियम में होनेवाले बदलाव से जुड़े हैं।

जैसे:

What is Delta in Options Trading?

1)डेल्टा: डेरीवेटिव प्राइस के आधार पर खरीदे ऑप्शन का प्रीमियम कितना बढ़ेगा या घटेगा ये डेल्टा निर्धारित करता है।

जैसे:

मान लीजिए बाजार 19400 पर ट्रेड कर रहा है और हमने 19400 का ही कॉल ऑप्शन 70 के प्रीमियम पर खरीद लिया। अब बाजार 19400 से बढ़कर 19500 चला गया है। ऐसे में हमारा खरीदा प्रीमियम 70 से बढ़कर कहाँ तक जाएगा यह डेल्टा निर्धारित करता है।

डेल्टा की वैल्यू ATM प्राइस पर 0.50 होती है। अब जैसे कि मैंने ATM कॉन्ट्रैक्ट खरीदा था ऐसे में बाजार जितना बढ़ेगा हमारा प्रीमियम उसी अनुपात में आधा बढ़त दिखायेगा। अर्थात 70 वाला प्रीमियम बढ़कर 120 हो जाएगा।

डेल्टा की वैल्यू ATM से ITM की तरफ 0.50 से बढ़ते हुए लगभग 1 तक जाता है। इसके ठीक विपरीत ATM से OTM की तरफ 0.50 से घटते हुए लगभग शून्य तक जाता है।

इसीलिए आप हमेशा देखते होंगे कि ITM कॉन्ट्रैक्ट का प्रीमियम OTM कॉन्ट्रैक्ट की तुलना में तेजी से बढ़ता और गिरता है।

What is Theta in Options Trading? Understanding Theta

2)थीटा: इसे टाइम decay भी कहा जाता है। साधारण शब्द में कहें तो हम किसी ऑप्शन को जितनी देर होल्ड करते हैं उतना हमें होल्डिंग चार्ज लगते रहता है। जिसे थीटा कहते हैं।

आपने गौर किया होगा कि यदि बाजार 19400 पर ट्रेड कर रहा है और आपने 19400 का कॉल 70 की प्रीमियम पर खरीद लिया।

अब बाजार अगले 2 घंटे तक 19400 के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर ही ट्रेड कर रहा है लेकिन आपका खरीदा प्रीमियम 70 से घटकर 65 आ जाता है। यह थीटा के कारण होता है।

What is Gamma in Options Trading? Understanding Gamma

3)गामा: डेल्टा में हो रहे बदलाव को गामा निर्धारित करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि डेल्टा में कैसा बदलाव।

अभी हमने ऊपर पढ़ा है कि ATM कॉन्ट्रैक्ट का डेल्टा वैल्यू 0.50 होता है। अब ऐसे में एक उदाहरण लेकर इसे समझ लेते हैं।

मान लीजिए मैंने ATM 19400 ce का कॉल ऑप्शन 70 की प्रीमियम पर खरीद लिया है। अभी वर्तमान में इसका डेल्टा 0.50 है। लेकिन वहीं यदि बाजार बढ़कर 19500 पर पहुच जाता है तो अब ATM 19500 हो गया। अतः अब 0.50 डेल्टा 19500 का हो जाएगा। और हमने जो 19400 कॉल खरीदा था वह अब ITM हो गया है। ऐसे में उसका डेल्टा 0.50 से बढ़कर 0.60/0.70 हो जाएगा।

डेल्टा के इस परिवर्तन को गामा निर्धारित करता है।

What is vega in Options Trading? Understanding vega

4)वेगा: यह खरीदे ऑप्शन के अंदर चल रहे वोलैटिलिटी को मापता है।

उम्मीद है चीजें आपको समझ मे आया होगा। पोस्ट उपयोगी है तो upvote अवश्य करें। बाजार से जुड़े जानकारी के लिए हमें फॉलो करें। टेक्निकल एनालिसिस सीखने के लिए whatsapp 7321947248 पर जुड़ें।

धन्यवाद

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these