ऑप्शन ट्रेडिंग मैं हमेशा नुक्सान ही क्यों उठाना पड़ता है?

Why do 90% option traders lose money?

मित्र,

ऑप्शन ट्रेडिंग ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट में नुकसान उठाने की सबसे बड़ी वजह है दो ही है।

1)आप बाजार की बेसिक्स को नहीं समझते हैं।

2)यदि बेसिक्स को समझते हैं तो इमोशनल निर्णय आपके ऊपर हावी है।

ऐसे व्यक्ति जो बाजार की बेसिक्स ही नहीं समझते हैं या फिर यूं कहें कि प्राइस, बिडिंग, डिमांड, सप्लाई इत्यादि की समझ नहीं रखते हैं तो फिर उनके नुकसान के लिए कुछ कहा ही नहीं जा सकता है क्योंकि बिना तैराकी जाने बहती नदी में कूदना का परिणाम पहले से तय होता है।

ऐसे निवेशक को चाहिए कि पहले वह सिस्टम की समझ बढ़ाएं और ज्ञान हासिल करें।

लेकिन वहीं यदि ऐसे ट्रेडर हैं जिन्हें बाजार के बेसिक्स की समझ है और फिर भी नुकसान उठाते हैं तो दो चीजो को फौरन बन्द कर दें।

1)over ट्रेडिंग

2)चार्ट बढ़ रहा था तो मैंने खरीद लिया।

बाकी सारी चीजें अपने आप साफ हो जाएगा।

हाँ… बाजार में कई ट्रेडर ऐसे भी हैं जो इंडिकेटर के ज्ञान को बेसिक्स समझते हैं। तो मित्र इंडिकेटर का ज्ञान कभी भी बाजार के सिस्टम का ज्ञान नहीं होता है। यह सिर्फ वो लुभावना हथियार है जो निवेशक को ज्ञानवान प्रदर्शित कराते हुए बाजार में बने रहने के लिए प्रेरित कर देता है।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा तो upvote अवश्य करें। बाजार से जुड़े जानकरी के लिए हमें फॉलो करें। टेक्निकल एनालिसिस सीखने के लिए whatsapp 7321947248 पर जुड़ें।

धन्यवाद

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these